Author: Khabar Purabiya
गोरखपुर।प्रधानमंत्री की एक दूरदर्शी पहल विकसित भारत-2047 के द्वारा भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से समावेशी विकास, तकनीकी नवागार और सतत प्रगति के मिशन को आधारित किया गया है।उपरोक्त के क्रम में विकसित भारत-2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदार सुनिश्चित करते हुए एक समृद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर राज्य विजन डॉक्युमेंट निर्माण की दिशा में समर्थ उत्तर प्रदेश विकशित उत्तर प्रदेश 2047 तक…
जनपद गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के स्वदेशी जन जागरण अभियान के तहत मंगलवार को राप्ती कॉम्प्लेक्स और भालोठिया मार्केट में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता और पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मणि नाथ गुप्ता क्षेत्रीय संयोजक श्री भोला प्रसाद अग्रहरी जी शामिल हुए। इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी नेता एवं व्यापारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक रमेश गुप्ता, दवा विक्रेता संघ के योगेंद्र नाथ दुबे, महामंत्री आलोक चौरसिया और व्यापार प्रकोष्ठ महानगर संयोजक सौरभ कुमार…
******अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने हेतु जनपद वासियों से किया अपील संत कबीर नगर 10 सितम्बर 2025 । मा0 जिला जज श्री मोहन लाल विश्वकर्मा ने बताया कि दिनांक 13-09-2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में किसी भी न्यायालय अथवा विभागीय मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकता है। लोक अदालत में पक्षकार स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दे सकता है। लोक अदालत में सुलह योग्य फौजदारी मामले, दिवानी वाद, भरण पोषण वाद, मोटर अधिनियम वाद, स्टांप वाद/पंजीयन वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद,…
गोरखपुर, 10th सितम्बर 2025 : रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर ने एडवांस्ड कैंसर केयर के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने एक 40 वर्षीय मरीज का सफलतापूर्वक जटिल कैंसर सर्जरी की। मरीज़ को बार-बार होने वाले मुँह के कैंसर (ओरल कैविटी कैंसर) से पीड़ित होने के कारण कई डॉक्टरों और अस्पतालों ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया था। मरीज लंबे समय से मुँह के बाएँ हिस्से में बड़े अल्सर और कैंसर की वजह से गंभीर दर्द झेल रहा था। वह ठीक से खाना-पीना और निगलने में असमर्थ था। कैंसर की एडवांस्ड स्टेज और…
गोरखपुर। खजनी थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक, आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन समेत लाखों का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि गिरोह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वारदात को अंजाम देकर सामान बेचने की फिराक में था। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपियों के पास से बरामद सामान की कीमत लगभग एक करोड रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के चोर है जो विभिन्न घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।…
संत कबीर नगर 10 सितंबर 2025। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया है कि निदेशक महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार “संकल्प” हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजनांतर्गत 10 दिवसीय महिला सशक्तिकरण एवम् जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ( दिनांक 02 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक) के क्रम में आज *एनीमिया से छुटकारा सेहत मंद भविष्य हमारा* विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हीरालाल पी0जी0 कॉलेज खलीलाबाद के महिला विकास प्रकोष्ठ में किया गया। कार्यक्रम में एनीमिया क्यों होता है, इससे कैसे बचा जा सकता है इस पर चर्चा किया गया। बताया गया कि बालिकाएं अपने भोजन में…
******पिछले शैक्षिक सत्र में 100 सीटों पर हुआ था, और एक साल बाद ही बढ़ गईं एमबीबीएस की 50 सीटें गोरखपुर, 10 सितंबर। गोरखपुर में निजी क्षेत्र के पहले विश्वविद्यालय महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम के मेडिकल कॉलेज (श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर) को नेशनल मेडिकल कमीशन से अब एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 150 सीटों की मान्यता मिल गई है। इसके पहले गत शैक्षिक सत्र में नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने 100 सीटों की मान्यता दी थी। श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की अपील पर जांचोपरांत एनएमसी ने अब एमबीबीएस की 50 और सीटों के…
****** उपशीर्षक विश्व की सबसे कम आयु की अंतर्राष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया करेंगी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा वाचन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सरिता सिंह, वरिष्ठ समाजसेविका एड. पूजा गुप्ता, डॉ. राकेश सिंह एवं नीतेश शुक्ला ने बताया कि संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 12 से 18 सितम्बर 2025 तक बहार क्लस्टर – 4 पार्क, सहारा स्टेट, रामपुर, गोरखपुर में होगा। कलश यात्रा – 12 सितम्बर, प्रातः 8:00 बजे कथा समय – प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से महाप्रसाद – 18 सितम्बर, सायं 8:00 बजे इस आयोजन…
गोरखपुर। थाना रामगढ़ताल पुलिस ने हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को चूना लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अस्पताल संचालक और उसके भागीदार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और षड्यंत्र रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शमशुल कमर उर्फ सोनू खां (अस्पताल संचालक, निवासी गोरखपुर) और प्रवीन त्रिपाठी उर्फ विकास मणि त्रिपाठी (अस्पताल का भागीदार, निवासी गोरखपुर) के रूप में हुई है। रामगढ़ताल पुलिस ने 9 सितंबर को थाने पर प्राप्त तहरीर के आधार पर इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि…
गोरखपुर। नेपाल में फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित 26 सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध के बाद भड़के प्रदर्शनों ने भारत-नेपाल सीमा पर तनाव बढ़ा दिया. नेपालगंज और बेलहिया में आगजनी और हिंसा के बाद भारत ने सीमा से लगे सात जिलों—महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत—में सुरक्षा कड़ी कर दी. सोनौली बॉर्डर पर आवाजाही रोक दी गई और एसएसबी व पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया. यात्रियों और व्यापारिक वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई. हालांकि नेपाल सरकार ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया प्रतिबंध हटा लिया, लेकिन अशांति से सीमा क्षेत्रों में सतर्कता और सख्त…
