संत कबीर नगर 10 सितंबर 2025। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया है कि निदेशक महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार “संकल्प” हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजनांतर्गत 10 दिवसीय महिला सशक्तिकरण एवम् जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ( दिनांक 02 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक) के क्रम में आज *एनीमिया से छुटकारा सेहत मंद भविष्य हमारा* विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हीरालाल पी0जी0 कॉलेज खलीलाबाद के महिला विकास प्रकोष्ठ में किया गया।
कार्यक्रम में एनीमिया क्यों होता है, इससे कैसे बचा जा सकता है इस पर चर्चा किया गया। बताया गया कि बालिकाएं अपने भोजन में आयरन युक्त चीजों को प्राथमिकता दें।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 बृजेश त्रिपाठी, डीएमसी मोनिका शुक्ला, सेंटर मैनेजर ऋतुका दुबे, जेंडर स्पेलिस्ट शुभम चौधरी, कार्यालय सहायक अमन वर्मा, नरेन्द्र कुमार यादव, डॉ0 संध्या, प्रोफेसर डॉ0 नेहा सिंह आदि उपस्थित थे।

