Author: Khabar Purabiya
परिचय डिजिटल क्रांति ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को आधुनिक समाज और अर्थव्यवस्था का केंद्रीय आधार बना दिया है। परंतु इसके साथ ही साइबर अपराधों का स्वरूप अत्यधिक जटिल, अदृश्य और अंतरराष्ट्रीय हो गया है। एआई-सक्षम अपराध पारंपरिक साइबर अपराधों की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण हैं, क्योंकि इनमें तकनीक की गति और स्वचालन का व्यापक प्रयोग होता है। भारतीय कानून में खामियां भारत का प्रमुख विधिक ढांचा, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000, केवल पारंपरिक साइबर अपराधों जैसे हैकिंग, डेटा चोरी या फिशिंग तक सीमित है। वर्तमान कानून में एआई-आधारित अपराध—जैसे डीपफेक वीडियो, एल्गोरिदमिक हैकिंग, स्वचालित फिशिंग हमले, या बॉट-आधारित वित्तीय धोखाधड़ी—के…
इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती.. मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड, युवती ने दोस्तों क़े साथ मिलकर किया अमीरजादे का किडनेप.. 50 लाख की रखी डिमांड, फिर पलटी कार.. बच गया युवक MP के उज्जैन के प्रॉपर्टी डीलर राहुल राठौर की दोस्ती इंस्टाग्राम पर जबलपुर की आयुषी से हुई थी.. घंटो वीडियो कॉल पर बाते होती। आयुषी को पता चल गया युवक करोड़पति फॅमिली से है। मुलाकात तय हुई। जैसे ही युवक व लड़की की मुलाकात हुई तुरंत ही लड़की की 3 फीमेल फ़्रैंड व कुछ युवक आ गए। उसे गाडी सहित किडनेप किया गया। पैसे की मांग चलती रही। 50 लाख की मांग…
उत्तरप्रदेश के लोगों के लिए ख़ुशी की खबर है, बता दे कि बहुत जल्द गोरखपुर जिले के घुरियापार में सबसे बड़ी फैक्ट्री लगने वाली है, आपको बता दे कि यह फैक्ट्री अम्बानी की रिलायंस कंपनी लगाएगी, वही आपको बता दे कि यह फैक्ट्री 120 एकड़ में बनेगी, साथ ही इस फैक्ट्री के निर्माण से जिले के लोगों को कही और जाने की जरुरत नही होगी।
****विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर एमजीयूजी में कार्यशाला का आयोजन गोरखपुर, 14 सितंबर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर 102 यूपी बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा ‘फर्स्ट एड और जलवायु परिवर्तन’ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए फैकल्टी ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के प्राचार्य डॉ. रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्राथमिक चिकित्सा ही मरीज की संजीवनी है। किसी भी दुर्घटना में घबराएं नहीं बल्कि धैर्य के त्वरित सहायता करें। डॉ. रोहित ने प्राथमिक उपचार के लक्ष्य पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि प्राथमिक चिकित्सा…
गोरखपुर – 14 सितंबर। फर्टिलाइजर कंपनी प्रांगण में स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर मे कंपनी के हेड दीप्तेन राय के निर्देशन में चल रहे सप्तदिवसीय राम कथा ज्ञानयज्ञ मे कथा व्यास पं० विद्यापति पाठक भारद्वाज ने श्रद्धालुओं को रस पान कराते हुए कहा, राम नाम जप की महिमा राम से भी अधिक है। यह भक्तों का तारनहार और परम कल्याणकारी है। कार्यक्रम मे गौरव पांडे, दिनेश यादव, पं० विजय शंकर मिश्र, चिता मणि दुबे का विशेष सहयोग रहा। समाजसेवी विश्वजीत भट्ट, गोसेवक वरुण वैरागी, फैक्टरी के अधिकारीगण आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
गोरखपुर 14 सितंबर । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर रविवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पिपरौली ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में ब्लाक के सैकड़ो शिक्षामित्रों ने गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक माननीय विपिन सिंह जी का सम्मान व आभार प्रकट उनके आवास पर सभी शिक्षामित्रो द्वारा किया गया । संघ के ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने माननीय विधायक जी को अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षामित्रों की समस्यायों को लेकर जब भी हम लोग आपसे मिले तो आपने सदैव शिक्षामित्रों के प्रति सहानुभूति रखते हुए सहयोग किया । हमेशा…
*******रेल यात्रा में पत्रकारों को रियायत की बहाली पर केंद्र सरकार गंभीर, सांसद साधना सिंह के पत्र के जवाब में आया सकारात्मक संकेत *******टिकट में कंसेशन देने की मांग पर अधिकारी कर रहे जांच चंदौली। पत्रकारों को रेलवे टिकटों पर मिलने वाली 50 प्रतिशत रियायत को बहाल करने की मांग पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। हाल ही में रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मुद्दे पर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी माननीय राज्यसभा सांसद साधना सिंह के 22 जुलाई 2025 को लिखे गए पत्र के जवाब…
13 सितम्बर कुशीनगर । 13 सितम्बर 2025 को सेतु न्यास कार्यालय जलकल रोड देवरिया में सम्पन्न विश्व भोजपुरी सम्मेलन की बैठक में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र के सेवा निवृत्त प्राचार्य डॉ0 सुधाकर तिवारी को सर्व सम्मति से विश्व भोजपुरी सम्मेलन का अन्तरराष्ट्रीय महासचिव चुना गया । यह चयन डॉ0 अरुणेश नीरन के विगत जुलाई में स्वर्गवास के कारण रिक्त पद के प्रति सर्वसम्मति से किया गया । इस चयन देश-विदेश के अनेक प्रतिनिधियों ने भाग लिया । डॉ0 सुधाकर तिवारी का जन्म तत्कालीन देवरिया जनपद के पड़रौना तहसील के विकास क्षेत्र फाजिलनगर के धौरहरा ग्राम में कृष्ण जन्माष्टमी संवत्…
गोरखपुर पुलिस ने CEIR Portal की मदद से 27 थानाक्षेत्रो से गुम हुए 753 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। जिसके संबध में डीआईजी एसएस चनप्पा ने पुलिस लाइन परिसर में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि एसपी सिटी नोडल अधिकारी CEIR Portal के कुशल पर्यवेक्षण में भारत सरकार द्वारा गुम खोये मोबाइल टैबलेट का रिकवरी हेतु Launch CEIR (Central Equipment Identity Register) Portal की सहायता से जनपद गोरखपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र से गुम खोये मोबाइल के सम्बन्ध अलग अलग थानो के पोर्टल पर सूचना प्राप्त हुई। थानो पर सीसीटीएनएस कार्यालयों में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर…
गोरखपुर 13 सितंबर 2025। इण्डियन डेन्टल एसोसिएशन, गोरखपुर ब्रान्च द्वारा आयोजित गोरखपुर डेन्टल कन्वेंशन 2025 का भव्य शुभारंभहोटल रेडिसन ब्लू, गोरखपुर में हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि डॉ. विमलेश पासवान, नेशनल प्रेसीडेंट इलेक्ट डॉ. मनोज श्रीवास्तव, प्रेसीडेंट यूपी स्टेट डॉ. टी. पी. चतुर्वेदी, सेक्रेटरी यूपी स्टेट डॉ. सचिन प्रकाश, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अमित सिंह, डॉ. पी. के. माथुर व डॉ. ए. एन. शर्मा ने किया इस दो दिवसीय आयोजन में उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल से लगभग 1000 दन्त चिकित्सक सम्मिलित हुए। सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न वैज्ञानिक सत्र (Scientific Sessions) का…
