गोरखपुर। देश में कैंसर के मामलों में लगातार चिंताजनक वृद्धि हो रही है। नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में देश के कुल मामलों का लगभग 14.4% हिस्सा है। वाराणसी और गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों को उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में शामिल किया गया है।
उक्त जानकारी प्रेस वार्ता में देते हुए रीजेंसी हॉस्पिटल ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. जी. मेहर कुमार व रीजेंसी हॉस्पिटल के यूनिट हेड संदीप शर्मा ने कहा कि इसी बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए रीजेंसी हॉस्पिटल अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में मेट्रो-स्तरीय, विश्वस्तरीय समग्र कैंसर उपचार सेवाएँ प्रदान कर रहा है। यह गोरखपुर क्षेत्र का एकमात्र केंद्र है जहाँ कैंसर की सम्पूर्ण जाँच, रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, न्यूक्लियर मेडिसिन इमेजिंग तथा सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सेवाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
समग्र एवं एकीकृत ऑन्कोलॉजी सेवाएँ हॉस्पिटल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की उन्नत सेवाएँ उपलब्ध हैं, जिनमें गायनेकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी, यूरो-ऑन्कोलॉजी तथा सर्जिकल गैस्ट्रो-ऑन्कोलॉजी में विशेष विशेषज्ञता शामिल है। ये सभी सेवाएँ 24×7 उपलब्ध ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों द्वारा संचालित की जाती हैं। “हमारी ऑन्कोलॉजी सेवाएँ इस उद्देश्य से विकसित की गई हैं कि मरीजों को उन्नत कैंसर उपचार के लिए महानगरों की यात्रा न करनी पड़े। शुरुआती जाँच (PET-CT) से लेकर फुल-टाइम न्यूक्लियर मेडिसिन विशेषज्ञ द्वारा रिपोर्टिंग, रेडिएशन, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और जटिल सर्जरी तक सभी सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध हैं — जो इस क्षेत्र में अद्वितीय है। ”साथ ही, पात्र मरीज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ₹5 लाख तक का कैशलेस उपचार प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्नत कैंसर देखभाल क्षेत्र के परिवारों के लिए सुलभ और किफायती बन सके।

