Author: Khabar Purabiya
मछलियों से होगा नए वर्ष का स्वागत। गोरखपुर। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार के शाम व रात्रि में महानगर के चर्चों में परहित निवेदन के साथ विशेष प्रार्थनाऐ होंगी आयोजन को लेकर चर्चों को रंग बिरंगी लाइटों व लाइव फुल से सजाया जा रहा है “नए वर्ष मानने के पीछे मसीहियों का एक उद्देश्य है। प्रभु यीशु मसीह के द्वितीय आगमन में एक वर्ष कम हो गया नए वर्ष आने से, इसलिए मसीहियों में उत्साह होता है खुशी होता है कि हम प्रभु यीशु मसीह के द्वितीय आगमन के एक साल और करीब आ गए”।प्रार्थना से होगा नए…
गोरखपुर पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल,पंकज गुप्ता को राजघाट थाना प्रभारी, डॉ. आशीष तिवारी सिकरीगंज थाने के नए थाना अध्यक्ष बनाये गए। गोरखपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत पंकज गुप्ता को राजघाट थाना प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। राजघाट थाना क्षेत्र को जनपद के संवेदनशील एवं व्यस्त क्षेत्रों में गिना जाता है, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में पंकज गुप्ता जैसे अनुभवी अधिकारी की…
*1* मन की बात का 128वां एपिसोड, PM ने कहा- नए साल की खरीदारी में वोकल फॉर लोकल अपनाएं, कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलना शानदार *2* प्रधानमंत्री ने कहा कि नवंबर का महीना बहुत सी प्रेरणाएं लेकर आया, जिनमें संविधान दिवस का आयोजन, वंदे भारत पर आयोजित कार्यक्रम और राम मंदिर पर धर्म ध्वज का आरोहण शामिल है। पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक के लोकार्पण का भी जिक्र किया। *3* प्रधानमंत्री ने जामनगर के राजा दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा को याद किया। उन्होंने कहा भारत की महान संस्कृति में शांति और करुणा का भाव सर्वोपरि…
मुख्यमंत्री योगी करेंगे समापन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव करेंगे उद्घाटन गोरखपुर। खेल निदेशक उत्तर प्रदेश आर.पी. सिंह ने बताया कि सप्तम ब्रह्मलीन परम पूज्य महंत अवेद्यनाथ जी महाराज अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 01 से 04 दिसम्बर 2025 तक रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में होगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उपस्थित रहेंगे, जबकि समापन समारोह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। प्रेस वार्ता में ओलंपिक संघ महासचिव आनंदेश्वर पांडेय, जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष अरुणेश शाही, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह,…
जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं करीब 200 लोगों की समस्याएं अधिकारियों से बोले सीएम, हर पीड़ित की समस्या का हो समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण गोरखपुर, गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन, रविवार सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। हर पीड़ित की शिकायत का प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर…
गोरखपुर 30 नवंबर 2025। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ की 7वीं स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो. सुघन कुमार पौडेल, निदेशक, नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय, दांग, नेपाल, प्रो. गणेश शंकर विद्यार्थी, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं डॉ. कुशल नाथ मिश्र, उप निदेशक, महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ के द्वारा किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय, दांग, नेपाल के प्रो. सुघन कुमार पौडेल रहे। इससे पूर्व सुबह 9:00 बजे रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के अनेक विभागों के शिक्षक सम्मिलित हुए। इसके उपरांत 12:00 बजे संस्कृत अध्ययन…
संत कबीर नगर 30 नवंबर, 2025। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) का सघन निरीक्षण किया गया। संत कबीर नगर। आज निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विधानसभा मेहदावल क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यायल कोप माफ़ी के बूथ सख्या 433 व 434 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधनाध्यापिका एवं बीएलओ उपस्थित मिलीं। जिलाधिकारी द्वारा एसआईआर से संबंधित हो रहे फीडिंग सहित अन्य संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा विशेष प्रगाण पुनिरीक्षण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए…
गोरखपुर । सिने रंग फाउंडेशन ने सिने अभिनेता धर्मेंद्र कुमार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मुंशी प्रेमचंद पार्क में आयोजित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इस बीच कलाकारों ने धर्मेंद्र जी पर बातें की वक्ताओं ने उनकी फिल्म शोले को अमर फिल्म बताया साथ ही उसमें जो जय-वीरू की दोस्ती थी उसको याद किया । आगे सभी लोगों ने कहा कि ऐसे कलाकार कभी-कभी ही जन्म लेते हैं इनकी जितनी भी फिल्में हैं और इन्होंने जो भी किरदार किया है काबिले तारीफ है आज भी उनको लोग याद करते हैं । श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता धर्मेंद्र भारती डायरेक्टर…
गोरखपुर । ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन गोरखपुर की मासिक बैठक रविवार को चौधरी चरण सिंह नलकूप भवन रेलवे स्टेशन रोड , गोरखपुर के मीटिंग हॉल में संपन्न हुआ । बैठक में मुख्य रूप से संगठन की वार्षिक सदस्यता नवीनीकरण एवं लघु समाचार पत्रों की समस्याओं एवं उनके निराकरण के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई । इसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये । बैठक की अध्यक्षता श्री उमेश चंद्र मिश्र एवं संचालन श्री रवि प्रकाश त्रिपाठी जी ने किया । बैठक को संबोधित करते हुए श्री उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि डीएवीपी ने वर्षों बाद…
गोरखपुर 14 अक्टूबर। बंगाल से गोरखपुर परिदर्शन को आए पन्द्रह लोगों के दल ने गोरखपुर, कुशीनगर, श्री राम जन्मभूमि अयोध्या और नवाबी शहर लखनऊ का परिभ्रमण किया और वापस लौटने के अंतिम दिन उस दल ने गोरखपुर में चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ठ पहचान बनाने वाले वरिष्ठ होमियोपैथ चिकित्सक डा रुप कुमार बनर्जी को उनके पिछले 35 वर्षों से भी अधिक सामाजिक कार्यों को सफलता से प्रतिपादित करने हेतु दुर्गाबाड़ी में माता दुर्गा के विशाल चित्र के सामने सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप उनको अंगवस्त्र ओढाकर एक स्मृति चिन्ह तथा एक मानपत्र प्रदान किया गया। इस…
