Author: Khabar Purabiya
जनता दर्शन में 250 लोगों की समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री ने, निस्तारण के लिए अफसरों को दिए निर्देश जनकल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता दें अधिकारी : मुख्यमंत्री गोरखपुर, 22 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा पर शक्ति की उपासना से पहले जनसेवा की। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं और प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित…
मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा महानगर द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को किया संबोधित सीएम ने सभी से की अपील- आप भी सुझाव दें, अच्छे सुझाव को विजन डॉक्यूमेंट में स्थान देंगे जनपद स्तर पर आए तीन और प्रदेश के पांच बड़े सुझाव को सम्मानित करेंगेः योगी अब यूपी के सिर्फ 10 फीसदी लोग हैं बाहर, 90 फीसदी लोगों को यूपी में मिल रहा काम गोरखपुर, 21 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज को नेतृत्व देने वाला तबका है, जो अपनी प्रतिभा के बल पर समाज को नेतृत्व देने का सामर्थ्य रखते हैं। बुद्धिजीवी तबका…
पीएम मोदी का देश को संबोधन शुरू, कहा- सूर्योदय के साथ ही जीएसटी बचत उत्सव शुरू होगा,पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू, देशवासियों को दीं शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। हमारे देश के गरीब, मध्यम वर्गीय लोग, न्यू मिडिल क्लास, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, उद्यमी, सभी को ये बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा। यानी त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा। साथियों जब साल 2017 में जीएसटी रिफॉर्म्स की…
केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन की वार्षिक आमसभा में बोले मुख्यमंत्री नकली दवाओं के लिए जुड़ना होगा जन जागरण के अभियान से : सीएम नकली दवाओं की बिक्री के खिलाफ आगे आए फेडरेशन : सीएम योगी गोरखपुर, 21 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा दवा उपभोक्ता बाजार है। प्रदेश में 1.10 लाख पंजीकृत दवा की दुकानों से पांच लाख लोग सीधे तौर पर जुड़े हैं। इससे भी बड़ी संख्या उन लोगों की है जो अप्रत्यक्ष रूप से इस कारोबार से जुड़े हैं। दवा कारोबार बड़ी जिम्मेदारी और जवाबदेही का क्षेत्र है। दवा कारोबारी समाज…
‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश विजन-2047’ पर आयोजित कार्यशाला में बोले सीएम योगी नौ साल में तीन गुनी हुई प्रदेश की जीडीपी और प्रति व्यक्ति आय : मुख्यमंत्री आज प्रदेश के हर सेक्टर में दिख रहा विकास : मुख्यमंत्री विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के लिए पीएम मोदी के पंच प्रण से जुड़ना होगा : मुख्यमंत्री गोरखपुर, 21 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक विकसित भारत बनाने की संकल्पना के अनुरूप प्रदेश ‘विकसित उतर प्रदेश विजन 2047’ पर काम कर रही है। इसमें सरकार द्वारा निर्धारित 12 सेक्टर्स में से किसी भी…
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित गोरखपुर स्थित राजकीय अयोध्या दास कन्या इंटर कॉलेज में मण्डल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति में व मूर्ति कला में पूरे मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त किया । इन दोनों विधाओं के विद्यार्थी गोरखपुर मंडल को नेतृत्व करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए लखनऊ जाएँगे । नाटक में विद्यालय के विद्यार्थी विभु देव दूबे , संकल्प पांडेय , दिव्यांश मिश्रा व अनंत सैनी ने शानदार प्रदर्शन किया । मूर्ति कला में शशांक कुशवाहा और आयुष गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन किया । साथ ही साथ एकल गायन…
चंडीगढ़। हरियाणा में सभी डॉक्टरों को अब इलाज और दवा का नाम साफ और कैपिटल लेटर में लिखना होगा। यह अपठनीय हुआ तो डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य महानिदेशक ने शुक्रवार को राज्य के सभी सिविल सर्जनों को यह निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस गाइडलाइन को पक्के तौर पर लागू करवाया जाए। यह प्रदेश के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए होगा। दवा का नाम और उपचार इंग्लिश के कैपिटल लेटर यानी बड़े अक्षरों में लिखना अनिवार्य किया गया है, स्वास्थ्य महानिदेशक ने निजी अस्पतालों में इसे लागू कराने की जिम्मेदारी इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) को…
गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘टी०आर०सी० महाविद्यालय, सतरिख, बाराबंकी, उ०प्र०’’ के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 448वाँ ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रिय कार्यकर्त्री श्रीमती पुष्पा सिंह ने अपने पौत्र श्री दीपांश सिंह के उज्ज्वल भविष्य के लिए भेंट किया तथा उपस्थित संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भेंट की। इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि “ज्ञानदान युगधर्म है।” गायत्री…
गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDUGU) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की पाँच टीमों ने राष्ट्रीय डिज़ाइन चैलेंज में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में IET के छात्र प्रज्ज्वल पांडेय एवं ओंकार सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता टीम को ₹30,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सफलता डॉ. राहुल कुमार (समन्वयक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के मार्गदर्शन में संभव हो सकी। प्रतियोगिता का आयोजन ट्विनटेक इंजीनियरिंग एंड डिज़ाइन टेक्नोलॉजी प्रा. लि. द्वारा ऑटोडेस्क इंक. के सहयोग से किया गया था। इसके MD श्री निरंजन कुमार सिंह थे तथा…
पशु तस्करों की मददगार पुलिस वालो की कुंडली तैयार करने का एडीजी जोन ने दिया निर्देश बिहार गई पुलिस टीम सकुशल वापस आ गई-ADG कुशीनगर जिले के 33 पुलिस कर्मियों पर हुई कार्यवाही गोरखपुर जिले के पिपराइच जंगल धूषण टोला महुआचाफी में पशु तस्करो ने 15 सितंबर की रात को पशु चोरी करने के नियत से आए पशु तस्करों को ग्रामीण ने शोर सुनकर दौड़ा लिया था 19 वर्षीय दीपक गुप्ता पशु तस्करों का पीछा करता हुआ उनके पीछे भाग तो पशु तस्करों ने दीपक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी नाराज लोगों ने एक पशु तस्कर…
