गोरखपुर । सिने रंग फाउंडेशन ने सिने अभिनेता धर्मेंद्र कुमार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मुंशी प्रेमचंद पार्क में आयोजित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इस बीच कलाकारों ने धर्मेंद्र जी पर बातें की वक्ताओं ने उनकी फिल्म शोले को अमर फिल्म बताया साथ ही उसमें जो जय-वीरू की दोस्ती थी उसको याद किया । आगे सभी लोगों ने कहा कि ऐसे कलाकार कभी-कभी ही जन्म लेते हैं इनकी जितनी भी फिल्में हैं और इन्होंने जो भी किरदार किया है काबिले तारीफ है आज भी उनको लोग याद करते हैं । श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता धर्मेंद्र भारती डायरेक्टर सिने रंग महोत्सव तथा संचालन बेचन सिंह ने किया ।
कार्यक्रम में रघुवंश हिंदू ,आचार्य चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ,मुरलीधर शर्मा ,सुधीर सहाय श्रीवास्तव ,ममता, प्रदीप जायसवाल ,राकेश डेविड ,प्रिया सिंह यादव ,बैजनाथ मिश्रा, संजय कुमार ,अजय श्रीवास्तव, सिराज खान, अबैदुर्रहमान बाबू भाई ,सूरज पांडेय, ख्वाजा, रानी सिंह आदि समाजसेवी व कलाकारों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।

