Close Menu
Khabar Purabiya
    LATEST NEWS

    डीएम ने राजकीय धान क्रय केंद्र मेहदावल का किया निरीक्षण

    December 30, 2025

    डीएम द्वारा रैन बसेरा मेहदावल का किया गया निरीक्षण, जरूरतमंदो को वितरित किया गया कम्बल

    December 30, 2025

    पटरी व्यवसायियों ने नगर आयुक्त को सोपा ज्ञापन

    December 30, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar Purabiya
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
      1. आन्ध्र प्रदेश
      2. उत्तर प्रदेश
      3. उत्तराखंड
      4. कर्नाटक
      5. केरल
      6. गुजरात
      7. छत्तीसगढ़
      8. जम्मू और कश्मीर
      9. तमिलनाडु
      10. तेलंगाना
      11. दिल्ली
      12. पंजाब
      13. पश्चिम बंगाल
      14. बिहार
      15. मध्य प्रदेश
      16. महाराष्ट्र
      17. राजस्थान
      18. हरियाणा
      19. हिमाचल प्रदेश
      20. View All

      पटरी व्यवसायियों ने नगर आयुक्त को सोपा ज्ञापन

      December 30, 2025

      कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने ‘भारत बौद्धिक्स’ पुस्तक श्रृंखला का किया विमोचन

      December 30, 2025

      अर्बन फ्लड नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना पर समीक्षा बैठक

      December 30, 2025

      गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 448वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न

      September 19, 2025

      लड़कियां भी मर्दों से कम नहीं

      September 15, 2025

      पटरी व्यवसायियों ने नगर आयुक्त को सोपा ज्ञापन

      December 30, 2025

      कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने ‘भारत बौद्धिक्स’ पुस्तक श्रृंखला का किया विमोचन

      December 30, 2025

      अर्बन फ्लड नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना पर समीक्षा बैठक

      December 30, 2025

      गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 448वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न

      September 19, 2025
    • राजनीति
    • खेल
    • करियर
      • करियर
      • शिक्षा/जॉब्स
    • धर्म
      • धर्म एवं आस्था
      • ज्योतिष
    • लाइफ स्टाइल
      • बिज़नेस
      • लाइफ स्टाइल
      • फूड
      • यात्रा
      • रिलेशनशिप
      • हैल्थ एंड फिटनेस
    • विविध
      • ऑटोमोबाइल
      • ओपिनियन
      • क्राइम
      • टेक्नोलॉजी
      • मनोरंजन
      • विज्ञान
    • गोरखपुर
      • गोरखपुर
      • कुशीनगर
      • देवरिया
      • महराजगंज
    • बस्ती
      • बस्ती
      • संतकबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    Khabar Purabiya
    • देश
    • विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गोरखपुर
    • कुशीनगर
    • महराजगंज
    • बस्ती
    • संतकबीर नगर
    • सिद्धार्थ नगर
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/जॉब्स
    Home » घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    Khabar PurabiyaBy Khabar PurabiyaNovember 30, 2025

    जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं करीब 200 लोगों की समस्याएं

    अधिकारियों से बोले सीएम, हर पीड़ित की समस्या का हो समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

    गोरखपुर, गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन, रविवार सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। हर पीड़ित की शिकायत का प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण कराएं। इससे पहले शनिवार को भी सीएम ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं थीं।

    रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण कराया जाए।

    जनता दर्शन में कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर सीएम योगी ने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब की जमीन पर यदि कोई कब्जा करने की कोशिश करे तो उसे ठीक से सबक सिखाया जाए। गरीब की जमीनों पर दबंग या माफिया का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अफसरों को यह निर्देश भी दिए कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए। जनता दर्शन में अंबेडकरनगर से आई एक महिला ने बाजार गए अपने बच्चे के साइकिल सहित गायब होने की पीड़ा बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस प्रकरण को संवेदनशीलता से लिया जाए और बच्चे का पता लगाने को जरूरी कदम उठाए जाएं।

    जनता दर्शन में इस बार भी कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें मदद का भरोसा दिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। एक महिला द्वारा किडनी के इलाज में डायलिसिस कराने की जरूरत और उसके लिए धनराशि न होने की बात कहने पर मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अफसरों को निर्देशित किया कि डायलिसिस के लिए पैसे की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने महिला को यह कहते हुए भरपूर आत्मीय संबल दिया, ‘घबराओ मत उपचार की पूरी व्यवस्था कराई जाएगी।’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में परिजनों के साथ बच्चों पर खूब प्यार-दुलार बरसाया। उन्होंने इन बच्चों चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया।

    Post Views: 24
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    आज का मौषम
    मौसम
    लाइव क्रिकेट स्कोर
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Dec    
    POPULAR NEWS

    जल्द ही धारा 30 हो सकती है समाप्त

    September 15, 202514 Views

    स्वदेशी से ही विराट बनेगा भारत : मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव

    September 10, 202592 Views

    स्कॉलरशिप और एडमिशन के लिए ‘आकाश इनविक्टस ऐस टेस्ट’ लॉन्च

    September 12, 20252 Views

    सरयू का कटान तेज, राम जानकी मार्ग से ज्ञानकोल गांव संपर्क मार्ग पर चढ़ा पानी

    September 6, 202510 Views
    RECENT NEWS

    डीएम ने राजकीय धान क्रय केंद्र मेहदावल का किया निरीक्षण

    December 30, 2025

    डीएम द्वारा रैन बसेरा मेहदावल का किया गया निरीक्षण, जरूरतमंदो को वितरित किया गया कम्बल

    December 30, 2025

    पटरी व्यवसायियों ने नगर आयुक्त को सोपा ज्ञापन

    December 30, 2025

    स्वर्गीय योगेंद्र नाथ सिह छोटे दाढ़ी बाबा की तीसरी पुण्यतिथि पर कम्बल वितरण किया

    December 30, 2025
    CONTACT US

    RNI NO: UPHIN/2012/45953 | DAVP Code: 132166

    Chief Editor: Sanjay Kumar Tripathi

    Video Editor: Abhinav Tripathi

    News Editor: Jitendra Yadav

    Co Editor: Shailesh Singh

    Address: C-157/1, Awas Vikas Colony, Surajkund, Gorakhpur – 273015

    Contact No.: +91 8299467950, 9918653922

    Email: info@khabarpurabiya.com

    Web Address: www.khabarpurabiya.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.