Close Menu
Khabar Purabiya
    LATEST NEWS

    डा रुप को बंगाल से मिला श्रेष्ठ मानव सम्मान

    October 14, 2025

    बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

    October 1, 2025

    सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मिशन शक्ति फेज 5 का आयोजन

    September 30, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar Purabiya
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
      1. आन्ध्र प्रदेश
      2. उत्तर प्रदेश
      3. उत्तराखंड
      4. कर्नाटक
      5. केरल
      6. गुजरात
      7. छत्तीसगढ़
      8. जम्मू और कश्मीर
      9. तमिलनाडु
      10. तेलंगाना
      11. दिल्ली
      12. पंजाब
      13. पश्चिम बंगाल
      14. बिहार
      15. मध्य प्रदेश
      16. महाराष्ट्र
      17. राजस्थान
      18. हरियाणा
      19. हिमाचल प्रदेश
      20. View All

      गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 448वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न

      September 19, 2025

      मतदाता पुनरीक्षण कार्य 2003 के मतदाता सूची के आधार पर किया जायेगा -ईआरओ

      September 16, 2025

      साधना सिंह की चिट्ठी का रेलमंत्री ने लिया संज्ञान, जल्द बहाल हो सकती है पत्रकारों को रेलवे कंसेशन की सुविधा, मिला संकेत

      September 14, 2025

      सफाई कर्मी के उत्पीड़न को लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन

      September 11, 2025

      लड़कियां भी मर्दों से कम नहीं

      September 15, 2025

      गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 448वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न

      September 19, 2025

      मतदाता पुनरीक्षण कार्य 2003 के मतदाता सूची के आधार पर किया जायेगा -ईआरओ

      September 16, 2025

      लड़कियां भी मर्दों से कम नहीं

      September 15, 2025

      साधना सिंह की चिट्ठी का रेलमंत्री ने लिया संज्ञान, जल्द बहाल हो सकती है पत्रकारों को रेलवे कंसेशन की सुविधा, मिला संकेत

      September 14, 2025
    • राजनीति
    • खेल
    • करियर
      • करियर
      • शिक्षा/जॉब्स
    • धर्म
      • धर्म एवं आस्था
      • ज्योतिष
    • लाइफ स्टाइल
      • बिज़नेस
      • लाइफ स्टाइल
      • फूड
      • यात्रा
      • रिलेशनशिप
      • हैल्थ एंड फिटनेस
    • विविध
      • ऑटोमोबाइल
      • ओपिनियन
      • क्राइम
      • टेक्नोलॉजी
      • मनोरंजन
      • विज्ञान
    • गोरखपुर
      • गोरखपुर
      • कुशीनगर
      • देवरिया
      • महराजगंज
    • बस्ती
      • बस्ती
      • संतकबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    Khabar Purabiya
    • देश
    • विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गोरखपुर
    • कुशीनगर
    • महराजगंज
    • बस्ती
    • संतकबीर नगर
    • सिद्धार्थ नगर
    • राजनीति
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/जॉब्स
    Home » राष्ट्र के नाम पीएम मोदी का संबोधन

    राष्ट्र के नाम पीएम मोदी का संबोधन

    Khabar PurabiyaBy Khabar PurabiyaSeptember 21, 2025

     

    पीएम मोदी का देश को संबोधन शुरू, कहा- सूर्योदय के साथ ही जीएसटी बचत उत्सव शुरू होगा,पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू, देशवासियों को दीं शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं

    पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। हमारे देश के गरीब, मध्यम वर्गीय लोग, न्यू मिडिल क्लास, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, उद्यमी, सभी को ये बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा। यानी त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा।

    साथियों जब साल 2017 में जीएसटी रिफॉर्म्स की तरफ कदम बढ़ाया था, तब नया इतिहास रचने की शुरुआत हुई थी। आप सभी लोगों को देश के व्यापारी, अलग-अलग टैक्स के जाल में उलझे हुए थे। एंट्री टैक्स, सेल्स टैक्स, एक्साइज, वैट, सर्विस टैक्स न जाने भांति-भांति के दर्जनों टैक्स देश में थे।

    साथियों टैक्स और टोल के जंजाल से ये तबके हालात थे। और मैं आपको सिर्फ एक पुराना उदाहरण याद दिला रहा हूं। तब लाखों कंपनियों और देशवासियों को अलग-अलग तरह के टैक्स के जाल की वजह से रोज परेशानी होती थी। सामान को एक शहर से दूरे शहर पहुंचने के बीच जो खर्च बढ़ता था, वो खर्च भी गरीब को उठाना पड़ता था। वो खर्च ग्राहकों को उठाना पड़ता था। देश को इस से निकालना जरूरी था

    वर्तमान जरूरतों और भविष्य को देखते हुए जीएसटी के नए सुधार लागू हो रहे हैं। अब सिर्फ 5 फीसदी और 18 फीसदी के ही टैक्स स्लैब रहेंगे। यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल की ज्यादा सस्ती हो जाएंगे। खाने-पीने का सामान, दवाइयां, ब्रश-पेस्ट, बीमा। ऐसे ज्यादातर सामान पर या तो टैक्स शून्य होगा या 5 फीसदी टैक्स होगा। जिन सामानों पर पहले 12 फीसदी टैक्स लगता था, उनमें से करीब 99 फीसदी चीजें अब पांच फीसदी टैक्स के दायरे में हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11 साल में देश में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया है। गरीबी को परास्त किया है और गरीबी से बाहर निकलकर एक बहुत बड़ा समूह नियो मिडिल क्लास के तौर पर बड़ी भूमिका अदा कर रहा है। इस क्लास की अपनी महत्वाकांक्षाएं और सपने हैं। इस साल सरकार ने 12 लाख तक की इनकम को टैक्स मुक्त कर उपहार दिया और जब 12 लाख तक वेतन पर टैक्स शून्य हो जाए तो मध्यमवर्ग को तो काफी सुविधा हो जाती है।

    अब गरीब की बारी है. नियो मिडिल क्लास की बारी है। अब इन्हें डबल बोनांजा मिल रहा है। जीएसटी कम होने से देश के नागरिकों के लिए अपने सपने पूरे करना और आसान होगा। घर बनाना, स्कूटर-कार खरीदना हो, इन सब पर अब कम खर्च करना होगा। अब आपका घूमना भी सस्ता होगा, क्योंकि होटल के कमरों पर भी जीएसटी कम कर दिया गया है।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब हमें आत्मनिर्भरता के मंत्र के साथ आगे बढ़ना होगा। जो देश के लोगों की जरूरत है, जो हम देश में बना सकते हैं, वो हमे देश में ही बनाना चाहिए। जीएसटी की दरें कम होने से नियम और प्रक्रियाएं और आसान बनने से हमारे एमएसएमई, हमारे लघु, कुटीर उद्योगों को बहुत फायदा होगा। उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स भी कम देना पड़ेगा। यानी उनको भी डबल फायदा होगा।

    इसलिए आज मेरी एमएसएमई से, चाहे लघु हों या सूक्ष्म या कुटीर, आप सबसे बहुत अपेक्षाएं हैं। आपको भी पता है कि जब भारत समृद्धि के शिखर पर था, तब अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हमारे लघु-कुटीर उद्योग थे। भारत की मैन्युफैक्चरिंग और क्वालिटी बेहतर होती थी। हमें उस गौरव को वापस पाना है। जो हमारे उद्योग बनाएं वो दुनिया में उत्तम से उत्तम हों। जो हम बनाएं वो दुनिया में बेस्ट के पैरामीटर को पार करने वाला हो। हमारे उत्पाद दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाएं।

    पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि दुकानदार भाई-बहन जीएसटी सुधार को लेकर उत्साह में है। वे इसके फायदों को ग्राहकों को पहुंचाने में जुटे हैं। हम नागरिक देवो भवः के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अगर हम इनकम टैक्स में छूट और जीएसटी में छूट को जोड़ दें तो एक साल में जो निर्णय हुए हैं, उससे देश के लोगों को 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा की बचत होगी। इसलिए यह बचत उत्सव बन रहा है।

    राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जाने-अनजाने में हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत सी विदेशी चीजें जुड़ गई हैं। हमारी जेब में कंघी देशी है कि विदेशी है, हमें पता ही नहीं। अब हमें इससे मुक्ति पानी होगी। हमें वो चीजें खरीदनी होंगी जो भारत में बनी हो, जिसमें हमारे देश के बेटे-बेटियों का पसीना हो, हमें देश के घरों को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है।

    गर्व से कहो कि मैं स्वदेशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी सामान की बिक्री भी करता हूं। ये हर भारतीय का मिजाज बनना चाहिए। जब ये होगा तो भारत तेजी से विकसित होगा। मेरा आज सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह है कि आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान के साथ, स्वदेशी के इस अभियान के साथ अपने राज्यों में उत्पादन को गति दें। पूरी ऊर्जा और उत्साह से। निवेश के लिए माहौल बनाएं, जब केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढेंगे तो विकसित भारत का सपना पूरा होगा। इसी के साथ मैं इस बचत उत्सव की अनेक शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात समाप्त करता हूं।

    Post Views: 22
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    आज का मौषम
    मौसम
    लाइव क्रिकेट स्कोर
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    POPULAR NEWS

    जल्द ही धारा 30 हो सकती है समाप्त

    September 15, 202513 Views

    स्वदेशी से ही विराट बनेगा भारत : मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव

    September 10, 202589 Views

    स्कॉलरशिप और एडमिशन के लिए ‘आकाश इनविक्टस ऐस टेस्ट’ लॉन्च

    September 12, 20252 Views

    सिसवा को तहसील बनाने की मांग तेज, व्यापार मंडल ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

    September 9, 202542 Views
    RECENT NEWS

    डा रुप को बंगाल से मिला श्रेष्ठ मानव सम्मान

    October 14, 2025

    बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

    October 1, 2025

    सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मिशन शक्ति फेज 5 का आयोजन

    September 30, 2025

    हर जरूरतमंद को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : सीएम योगी

    September 22, 2025
    CONTACT US

    RNI NO: UPHIN/2012/45953 | DAVP Code: 132166

    Chief Editor: Sanjay Kumar Tripathi

    Video Editor: Abhinav Tripathi

    News Editor: Jitendra Yadav

    Co Editor: Shailesh Singh

    Address: C-157/1, Awas Vikas Colony, Surajkund, Gorakhpur – 273015

    Contact No.: +91 8299467950, 9918653922

    Email: info@khabarpurabiya.com

    Web Address: www.khabarpurabiya.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.