संत कबीर नगर 09 सितंबर, 2025 । शासन की मंशा के अनुसार मा0 प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी पहल *विकसित भारत@2047* के द्वारा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप मे स्थापित करने की दिशा में विकसित भारत@2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है।
उक्त के क्रम में जनपद संत कबीर नगर में क्षेत्र विशेष के प्रबुद्धजनों द्वारा जनपद के *”विजन डॉक्यूमेंट”* के निर्माण हेतु भ्रमण के दौरान जनपद के एम0एम0आई0टी0 संस्था परिसर में तकनीकी शिक्षा व विकास पर सुझाव से संबंधित तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट व तकनीकी शिक्षा व विकास को गति देने से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर अपने-अपने विषयों से संबंधित विशेषज्ञों द्वारा अपने सुझाव दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्र विशेष के एक्सपर्ट प्रबुद्धजन डा0 अरविन्द कुमार सिंह (सेवानिवृत्त, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रोद्यौगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या), डा0 मो0 रजीउर्रहमान (सेवानिवृत्त, आचार्य प0 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर) व महेश कुमार पाण्डेय (सेवानिवृत्त, मुख्य अभियन्ता, सिचाई एवं जल संसाधन विभाग) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात संस्थागत छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत किया गया।
प्रधानाचार्य द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश@2047 के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किये गये। समारोह में उपस्थित विभिन्न प्रबुद्धजनों के द्वारा उपरोक्त संदर्भ में विचार विमर्श किया गया तथा देश तथा राज्य को विकसित बनाने हेतु विचारों को संकलित किया गया, जिसमें संस्था के छात्र/छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी बघौली अर्जित प्रकाश, संस्था के समस्त विभागाध्यक्ष, प्रवक्तागण एवं अशैक्षणिक स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान के अंतर्गत प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद, संत कबीर नगर में विकसित उत्तर प्रदेश@2047 का जन पहल एवं संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसरपर डॉ0 प्रताप विजय सिंह द्वारा आये हुए अतिथियों का सम्मान किया गया। तत्पश्चात सर्वप्रथमं डॉ0 मोहम्मद रजीउर्रहमान द्वारा समर्थ उत्तर प्रदेश, समृद्ध उत्तर प्रदेश, शसक्त उत्तर प्रदेश, आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश हेतु तीन प्रमुख थीम अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति तथा जीवन शक्ति का समुचित प्रयोग कर हम अपने प्रदेश को कैसे विकसित उत्तर प्रेदश बना सकते है, कैसे विकसित संत कबीर नगर की कल्पना कर सकते है, जिसमें आमजन का विचार समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। तत्पश्चात डॉ0 अरविन्द कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चिन्हित 12 सेक्टरों कृषि, पशुधन, औद्योगिक विकास, आई.टी. एवं टेक्नालाजी, पर्यटन, नगर विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा का विजन डाक्यूमेंट बनाने में जन संवाद सुधिजन एंव विद्वतजन तथा विद्यार्थियों को क्यूआर कोड के माध्यम से स्कैन कर सरकार तक अपने विचार भेज सकते है।
प्रबुद्धजन महेश कुमार पाण्डेय द्वारा लोगो के विचार आमंत्रित किये गये। जिसके क्रम में सबसे पहले राजदेव तिवारी, प्रधानाचार्य श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इण्टर कालेज टुम्पार के द्वारा बताया गया कि कृषि के क्रमिक विकास में सिंचाई संसाधन का कैसे वैज्ञानिक प्रयोग कर कृषकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जा सकता है।
तत्पश्चात धर्मेन्द्र कुमार मिश्र जिला समन्वयक द्वारा बताया गया कि विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पदों को भरने के बाद ही शैक्षिक उन्नयन संभव हो सकता है तथा उद्योगो को विद्यालय से जोड़कर विद्यार्थियों के भी आय के संशाधन कैसे बनाये जा सकते है।
तत्पश्चात हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज खलीलाबाद के प्रधानाचार्य अरूण ओझा, रामकृष्ण परमहंस इण्टर कालेज मुखलिसपुर के प्रधानाचार्य सतीश कुमार भारती व अन्य शिक्षकों द्वारा विजन डाक्यूमेंट में अपने विचार व्यक्त किये।
जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ द्वारा अवगत कराया गया कि यह पहला अवसर है जिसमें किसी नीति को बनाने में आमजन के सहभागिता का अवसर मिला है, जिसका हम अधिक से अधिक उपयोग कर विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित संत कबीर नगर के निर्माण में अपना योगदान दे सकते है।
कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, श्रीमती नीलम राय, श्रीमती सुमन त्रिपाठी, श्रीमती अर्चना चौधरी, राकेश कुमार चौधरी, मनोज कुमार मिश्न, भूपेन्द्र कुमार, जय प्रकाश सिंह, भृगुनाथ त्रिपाठी आदि प्रधानाचार्य उपस्थित रहे तथा अपना विचारों/सुझावों से अवगत कराया गया।
*सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।*

