थाना ना से मात्र 500,मीटर की दुरी पर मेन रोड की घटना,रत्ती भर हनक खजनी पुलिस की नहीं
खजनी गोरखपुर खजनी थाना क्षेत्र में बांसगांव मार्ग पर थाने से लगभग 150 मीटर की दूरी पर स्थित स्टेट बैंक शाखा से 45 हजार रूपए लेकर जा रहे छताईं गांव के निवासी दलसिंगार 65 वर्ष पुत्र रामदुलारे से रूपए छीन कर एक अज्ञात युवक फरार हो गया। पीड़ित दलसिंगार ने बताया कि रूपए छीनने वाले युवक ने ही उसका निकासी प्रपत्र
(विदड्रॉल फार्म) भरा था। अधेड़ व्यक्ति से छिनैती की घटना बैंक शाखा से महज 50 मीटर की दूरी पर बांसगांव मार्ग पर हुई। पीड़ित ने बताया कि बैंक से उन्हें 500 रूपए के 50 नोट और 200 रूपए के 100 नोट मिले थे जिसे वह अपनी गर्म कोट के भीतर रख कर साइकिल से पैदल ही खजनी कस्बे की ओर जा रहे थे।
छिनैती की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जांच में पहुंची क्षेत्राधिकारी खजनी शिल्पा कुमारी थाने के कोतवाल इंस्पेक्टर जयन्त सिंह ने पुलिस टीम के साथ बैंक शाखा पर पहुंच कर बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज से घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध युवक की तलाश में जुट गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बैंक शाखा के भीतर संदिग्ध युवक मुंह पर मफलर लपेटे हुए देर तक खड़े हुए नजर आ रहा है लेकिन बैंक में मौजूद सुरक्षा गार्ड द्वारा उस युवक के चेहरे से मफलर नहीं हटवाया गया, जबकि बैंक शाखा के भीतर ठंडी नहीं लग रही थी और बैंक शाखा में मौजूद और किसी भी व्यक्ति का चेहरा ढ़का हुआ नहीं था।
इस संबंध में खजनी थाने के कोतवाल इंस्पेक्टर जयन्त सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है, तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है, अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

