पटरी व्यवसायियों ने वेंडिंग जोन में अराजक तत्वों द्वारा अवैध वसूली करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौपा
महिला दुकानदार ने कहा की प्रवर्तन दल टीम को बात करने की तमीज नही है।यह लोग हमेशा गलियों से बात करते है।कुछ पूछने पर सामानों को उठा ले जाते है।प्रवर्तन दल टीम को आम लोगो से बात करने की ट्रेनिग दी जाए।नही तो इन्हें जंगल में भेज दिया जाए।
गोरखपुर।सड़कों पर अपनी दुकाने लगाकर जीवन यापन करने वाले पटरी व्यवसाईयों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज जमकर प्रदर्शन किया।मोहद्दीपुर से एकत्रित होकर पटरी व्यवसायी कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर चौक पहुंचे,जहां पर उन्होंने अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।उसके बाद शास्त्री चौक होते हुए,पैदल नगर निगम पहुचे,इस दौरान रास्ते भर नगर निगम व प्रवर्तन दल की टीम के खिलाफ जमकर की गई।पटरी व्यवसायियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौप कर अपने मांगो से अवगत कराया।इस दौरान पटरी व्यवसायी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार मद्धेशिया ने बताया कि प्रवर्तन दल कि टीम द्वारा लगातार हमारा उत्पीड़न किया जा रहा है।यह लोग गलियों से बात करते हैं।हमारे सामानों को टीम उठा ले जाती है।कुछ कहने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।जिसको हम बता नही सकते हैं।और मारपीट भी करते हैं।इसके अलावा मोहद्दीपुर आरकेबीके के सामने 150 पथ विक्रेताओं के लिए मई 2022 में वेडिंग जोन बनाया गया,तत्कालीन रूप से चिन्हित 105 पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित किया गया।और पथ विक्रेता समय-समय पर नगर निगम प्रशासन के द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करते है।लेकिन विगत कुछ वर्षों से कुछ भूमाफिया व अराजक तत्वों द्वारा प्रतिदिन अवैध वसूली का प्रयास किया जाता है।और पैसा ना देने वाले लोगों के ठेलों के सामानों को फेंक कर उन्हें धमकी दिया जाता है।ग्राहकों के सामने ही गाली गलौज किया जाता है।उन्होंने यह भी बताया कि हमने कई बार नगर निगम से मिलकर शिकायत किया है।लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।आज हम लोगों ने अंबेडकर चौक से पैदल मार्च कर नगर निगम आकर,अपनी विभिन्न मांगो को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।अगर इस बार भी निगम प्रशासन द्वारा हमारी मांगो पर विचार नही किया गया।तो नहीं उठाता है तो अभी तो आगे हम सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए भी मजबूर होंगे।

